हरिद्वार: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपदभर में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत अब तक करीब 300 मीट्रिक टन कूड़े का निस्तारण किया गया है। गंगा दशहरा के बाद फैले कचरे की सफाई के साथ-साथ राष्ट्रीय राजमार्गों, संपर्क मार्गों, नालों और नालियों की सफाई का कार्य भी युद्धस्तर पर जारी है। अभियान की निगरानी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में संबंधित अधिकारियों द्वारा की जा रही है।