राहुल गांधी की गिरफ्तारी भाजपा के ताबूत की कील साबित होगी : अलका पाल

काशीपुर : महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में छात्रों के समर्थन में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेसी नेताओं की गिरफ्तारी एवं अभद्रता के खिलाफ विशाल धरना प्रदर्शन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप जिला अधिकारी कार्यालय पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में भारत सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रधानमंत्री से जवाब मांगा। महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि नीट परीक्षाओं में धांधले बाजी देश के नौजवानों का भविष्य खराब करने की साजिश है। संसद मार्च के समय छात्रओ के सीने पर लात मार कर उनके कपड़े फाड़ना भाजपा की बेटी पढ़ाओ_बेटी बचाओ की मजाक उड़ाता है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेसी नेताओं की गिरफ्तारी भाजपा के ताबूत की आखिरी की साबित होगी। वहीं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज जोशी, विमल गुड़िया, डॉ. दीपिका अत्रे, संदीप सहगल, इंदर सेठी ब्रह्मपाल, एड. इंदर सिंह, जितेंद्र सरस्वती, उमेश जोशी, प्रदीप जोशी आदि    

ने कहा छात्रों के हित में कांग्रेस सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी। प्रदर्शन का संचालन पीसीसी सचिव मंसूर अली मंसूरी ने किया। इस अवसर पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन,हरीश कुमार सिंह,सुशील भटनागर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सरीन सैफी,निशित गुड़िया, विकल्प गुड़िया, यथार्थ आर्य,सुभाष पाल, संदीप चतुर्वेदी, वेदांत शर्मा, अनीस अंसारी, मीनू गुप्ता, अर्पित मल्होत्रा,अरुण चौहान, त्रिलोक सिंह अधिकारी,महेंद्र बेदी, एड राजेश कुमार शर्मा, एड.अनिल शर्मा, कुलदीप ऐरी, परम सिद्धू, महेंद्र चौधरी, संजीव शर्मा, कृष्ण कुमार, पार्षद राशिद फारूकी, अब्दुल कादिर, शाह आलम, हनीफ गुड्डू ,आबिद अली, साबिर हुसैन, अनिल कुमार सिंह, अकरम अली, इरफान गुड्डू, विनोद मेहरोत्रा, हाजी अबरार, राकेश भगत, इकबाल अदीब, राजकुमार, राकेश भगत, अनुज कुमा,इंदर सिंह, संजय बोहरा, सुभाष चंद्र, फैजान अंसारी, प्रीत कुमार बम, नौशाद उस्मानी, गौरव चौधरी, रवि पपने आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *