हरिद्वार। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर भगवानपुर के चुड़ियाला में आयोजित कलश बंधन महारैली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूजा-अर्चना कर समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति जन्म से नहीं, बल्कि अपने श्रेष्ठ कर्मों से महान बनता है और समाज से भेदभाव समाप्त कर समरस राष्ट्र का निर्माण करना सभी की जिम्मेदारी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने भगवानपुर क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और तहसील भवन सहित करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का उल्लेख किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास समेत अनेक संत, जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।