एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने मनाया 10वां स्थापना दिवस, संगीतमय सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन

हल्द्वानी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था के 10वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्राचीन श्रीराम मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संस्था के अध्यक्ष योगेंद्र कुमार साहू एवं कोषाध्यक्ष बलराम हालदार के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर संस्था की मार्गदर्शिका पूर्णिमा रजवार एवं सदस्य मनीष साहू ने कहा कि संस्था स्थापना दिवस से ही वैदिक सनातन धर्म, समाज सेवा और राष्ट्रहित के कार्यों में निरंतर सक्रिय है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों एवं रामराज्य की संकल्पना को आत्मसात करते हुए शांति, प्रेम, भाईचारे और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ संस्था लोकमंगल के कार्यों को आगे बढ़ा रही है। उनका कहना था कि मानव जीवन की सार्थकता दूसरों के सुख-दुख में सहभागी बनने और समाजहित के कार्य करने में है।

कार्यक्रम में प्राचीन श्रीराम मंदिर के पंडित विवेक शर्मा एवं उनकी टीम ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ प्रस्तुत किया। अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और धर्मप्रेमियों ने संस्था को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू, सचिव नंदकिशोर आर्या, मार्गदर्शक खेमराज साहू, पूर्णिमा रजवार, मनीषा आर्या, हेमंत कुमार साहू, अलका टंडन, मनीष साहू, लक्ष्मी हालदार, कल्पना भंडारी, आशा रावत, रेनू कांडपाल, पूजा जोशी, रितिक साहू, रिंकी गुप्ता, मीना जोशी, सुनीता तिवारी, चम्पा हालदार, निखिल साहू, दीपा रावत, अंशिका साहू, गोविंद मिस्त्री, शांति रावत, ममता खत्री, सीता साहू, हरीश चंद्र आर्या, जानकी कश्यप, कमलेश आर्या, सूरज कुम्हार, धर्मेंद्र साहू, सूरज मिस्त्री, दीपक कुमार, रोहतास प्रजापति, युवराज गुप्ता, पुलकित कुमार, संदीप यादव, आर्यन प्रजापति, अशोक कुमार वाल्मीकि, अमन कुमार, रोहित देव, मुकेश कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *