जनसुनवाई में 56 शिकायतें दर्ज, 26 का मौके पर निस्तारण

हरिद्वार: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें विभिन्न विभागों से जुड़ी 36 शिकायतें और ऑनलाइन माध्यम से 20 शिकायतें दर्ज हुईं, कुल 56 मामलों में से 26 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष को संबंधित अधिकारियों को भेजा गया।

जनसुनवाई में राजस्व, भूमि विवाद, बिजली, राशन, अतिक्रमण, जलभराव और पेयजल जैसी समस्याएं प्रमुख रहीं। साथ ही 25 ग्राम पंचायतों के मिनी सचिवालयों के माध्यम से भी ग्रामीणों की शिकायतें ऑनलाइन दर्ज कराई गईं।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा में 36 दिन से अधिक लंबित शिकायतों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए गए। वर्तमान में एल-1 पर 421 और एल-2 पर 110 शिकायतें लंबित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *