अमित शाह के बयान पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, निकाली शव यात्रा

हरिद्वार। गृह मंत्री अमित शाह की ओर से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पर दिये गये बयान और राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर को लेकर यूथ कांग्रेस ने परशुराम चैक, पुराना रानीपुर मोड़ पर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही प्रदेश सचिव सागर बेनीवाल के नेतृत्व में परशुराम चैक से चन्द्रचार्य चैक तक अमित शाह का पुुतला बनाकर शव यात्रा निकाली।

इस अवसर पर विधायक रवि बहादुर और निवर्तमान महापौर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा कि अमित शाह की टिप्पणी भाजपा की मनुवादी मानसिकता को दर्शाती है। कांग्रेस नेताओं ने सरकार से माफी और अमित शाह के इस्तीफे की मांग की।

कांग्रेस नेता मनोज सैनी और रकित वालिया ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लोकतंत्र और संविधान को खत्म करना चाहती है। उन्होंने कहा कि अमित शाह की मानसिकता से यह स्पष्ट होता है।

महिला नेता विमला पांडे ने भाजपा सरकार पर महिलाओं के शोषण का आरोप लगाया। वहीं, हिमांशु बहुगुणा और निखिल सौदाई ने राहुल गांधी पर झूठे मुकदमों के खिलाफ आवाज उठाई।

कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विशाल प्रधान, गौरव चौहान, लक्ष्य चौहान समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *