काशीपुर। नगर निगम के वार्ड नंबर 15 से पार्षद पद के प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह ने आज वार्ड में जुलूस की शक्ल में एक रैली निकालकर ना केवल शक्ति प्रदर्शन किया बल्कि यह एहसास करने की कोशिश की की वार्ड की जनता उनके साथ है, रैली में बड़ी संख्या में मातृशक्ति भी शामिल थी।
जैसे-जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है नगर निगम के सभी वार्डों के पार्षद पद के प्रत्याशी अपने प्रचार अभियान में तेजी ला रहे हैं, यहां वार्ड नंबर 15 से इसी पद के लिए चुनाव लड़ रहे विजय प्रताप सिंह का चुनाव प्रचार भी जोर पकड़ रहा है। डोर टू डोर प्रचार के साथ आज विजय प्रताप सिंह व उनके समर्थकों ने अपने कार्यालय से जुलूस की शक्ल में एक रैली निकाली जो वार्ड के विभिन्न मार्गों और गलियों से होती हुई उनके कार्यालय पर आकर समाप्त हुई। खास बात यह थी कि इस रैली में युवा और बुजुर्गों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं, जो की विजय प्रताप सिंह के समर्थन में जोश खरगोश के साथ झंडा उठाकर नारेबाजी कर रही थी। जनसंपर्क के दौरान विजय प्रताप सिंह ने वार्ड वासियों को विश्वास दिलाया कि जैसे भी वह आज वोट की अपील करने घर-घर आ रहे हैं, चुनाव जीतने के बाद समस्याएं जानने भी आएंगे और सभी समस्याओं का समाधान भी करवाएंगे। आज की रैली में पूर्व सभासद प्रकाश राणा,पंकज जग्गा, मनोज जोशी, शशांक वर्मा, अमित, संगीता तिवारी, गीता, ममता शर्मा, शालिनी वर्मा, पूनम, मनु वर्मा, मनु शर्मा, तारा शर्मा, मनीषा चौहान, ममता चौहान, आरती चौहान, प्रियंका शर्मा, उषा यादव, रीता सिंह, रूबी सिंह, सविता पाल, सोनाक्षी, आरोही और सहजल समेत सैकड़ो समर्थक शामिल थे।