टोक्यापुर। नगर फुफे के आदेशों के बाद भी उपनगर टोक्यापुर के बाजारों में बिजली के खंभों से लटकते तार अब तक नहीं हटाए गए हैं। इन तारों के जंजाल के कारण दुकानदारों और आम लोगों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
दुकानदारों का कहना है कि अक्सर शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने जैसी घटनाएं होती रहती हैं। बरसात के दिनों में तो हालात और भी खतरनाक हो जाते हैं, क्योंकि नमी से तार टूटकर सड़कों पर गिर जाते हैं। इससे करंट फैलने और बड़ा हादसा होने का डर बना रहता है।
कांग्रेस नेता वफदर चौहान ने बताया कि दवगरखा बाजार की सड़कों पर बिजली के खंभों पर अवैध तरीके से तारों का जाल फैला हुआ है, जो सुरक्षा की दृष्टि से बेहद खतरनाक है। उन्होंने कहा कि शॉर्ट सर्किट से तार टूटकर सड़क पर गिर जाते हैं और आग लगने का खतरा भी बना रहता है।
स्थानीय निवासी फफियू क़ुरैशी ने बताया कि दवगरखा बाजार मुख्य बाजार है। यहां लगातार तारों का जाल लोगों की मुसीबत बढ़ा रहा है। तारों के जंजाल से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
लोगों ने नगर फुफे प्रशासन से मांग की है कि बाजारों में लटकते तारों को शीघ्र हटवाया जाए।