हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला मुख्यालय रोशनाबाद से ‘शहीद सम्मान यात्रा 2.0’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा जनपद के दो शहीद सैनिकों — शहीद नायक प्रदीप कुमार (गदरजुड़ा, मंगलौर) और शहीद हवलदार सोनित कुमार सैनी (धनौरी, रुड़की) — के सम्मान में निकाली गई।
डीएम ने बताया कि 05 अक्टूबर को गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट सेंटर लैंसडाउन में आयोजित शहीद सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री वीर नारियों को ताम्रपत्र भेंट करेंगे। इस अवसर पर विंग कमांडर (से.नि.) डॉ. सरिता पंवार, अपर जिलाधिकारी दीपेन्द्र सिंह नेगी, पूर्व सैनिक और एनसीसी बटालियन के अधिकारी उपस्थित रहे।