हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सम्मुख हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण सभागार में एआई आधारित मोबाइल ऐप एवं पोर्टल का प्रदर्शन किया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने इसकी विशेषताओं की जानकारी देते हुए बताया कि इसके माध्यम से स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की मॉनिटरिंग की जाएगी और आमजन को योजनाओं की जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एआई तकनीक से सरकारी सेवाएं अधिक पारदर्शी, प्रभावी और जनसुलभ बनेंगी। इससे लोगों को योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने और उनका लाभ उठाने में आसानी होगी।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने आगामी कुंभ मेले की तैयारियों की समीक्षा भी की। मेलाधिकारी सोनिका ने विकास कार्यों, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और आयोजन की तैयारियों की प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। बैठक में आईजी मेला योगेंद्र सिंह रावत, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।