हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम पहुंचकर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। साथ ही आगामी कुंभ मेले के सफल और भव्य आयोजन को लेकर शंकराचार्य से चर्चा की।
इस अवसर पर राज्य मंत्री विनय रोहिल्ला, कुंभ मेलाधिकारी सोनिका, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।