नैनीताल। नैनीताल रोड स्थित एक घर में बीती रात एक युवक को तीन युवतियों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने युवक को पहले पकड़कर पीटा और फिर पुलिस के हवाले किया।
जानकारी के अनुसार, वार्ड तीन के वैलेजली लॉज क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने संदिग्ध हलचल देखी और इसकी सूचना वार्ड सभासद धर्मवीर को दी। सभासद मौके पर पहुंचे तो देखा कि युवक तसलीम निवासी काठगोदाम घर के अंदर तीन युवतियों के साथ मौजूद था। यह देख कर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होकर युवक को पीटने लगे।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति नियंत्रण में आई। आरोपी तसलीम और तीनों युवतियों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। बताया जा रहा है कि यह युवक अक्सर इस मकान में युवतियों को लेकर आता था। जिस घर में यह घटना हुई, वह वसीम नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है, जो तसलीम का परिचित है।
पुलिस ने तसलीम के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीनों युवतियों से पूछताछ की जा रही है और उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।