रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

काठगोदाम रेल लाइन पर युवक का शव मिलने से सनसनफैल गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त समाचार के मुताबिक बुधवार को हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राजपुरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत काठगोदाम रेल लाइन पर एक युवक के शव को पुलिस ने बरामद किया है। काठगोदाम से देहरादून जाने वाली ट्रेन के फायदे में अपने अधिकारियों को सूचना दी कि आर्मी कैंट रेलवे फाटक से 100 मीटर काठगोदाम की ओर शव रेलवे लाइन पर पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है युवक की शिनाख्त चोरगलिया थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर दानीबंगर निवासी 25 वर्षीय प्रकाश राम पुत्र मोहन राम के रूप में हुई है।
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया युवक की मौत ट्रेन से कटकर होना प्रतीत हो रही है हादसा कैसे और किस ट्रेन से हुआ इसका अभी पता नहीं चल पाया है पुलिस मामले की गहनता से छानबीन में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *