काशीपुर। बाल विकास परियोजना एवं खाद्य मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने कहा है कि उत्तराखंड सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए पूरे मनोभाव से काम कर रही है, उन्होंने राशन वितरण प्रणाली में और सुधार व पारदर्शिता लाने का दावा किया है ।
आज यहां एक मॉल में पहुंची कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राज्य की भाजपा सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए तमाम योजनाएं संचालित कर रही है, उन्होंने कहा कि हम आंगनवाड़ी केंद्रों को भी सक्षम बनाने की कोशिश कर रहे हैं ।साथ ही सरकारी योजनाओं को मूर्त रूप देते हुए संवैधानिक तरीके से जमीन पर उतारा जा रहा है। राशन वितरण प्रणाली में सुधार की बात करते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि प्रदेश में 34 लाख राशन कार्ड निर्गत किए गए हैं, उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राशन वितरण प्रणाली में सुधार और पारदर्शिता लाने के प्रयास किए जाएंगे। राशन डीलरों को भी और अधिक से व्यवस्थित किया जाएगा। इससे पूर्व रेखा आर्य के यहां पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया, उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन को मजबूत बनाने का आव्हान किया । इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ,मेयर उषा चौधरी , राम मेहरोत्रा, ईश्वर चंद्र गुप्ता, गुरविंदर चंडोक, मनोज जग्गा ,तेजवीर सिंह, सीमा चौहान, रीति नागर, मंजू यादव, दीपक अग्रवाल, विजेंद्र सिंह ,पुष्कर बिष्ट , तरुण शर्मा ,सुशील शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।