अनधिकृत केबल-तारों पर प्रशासन की कार्रवाई शुरू

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर विद्युत पोलों पर बिना अनुमति लगाए गए केबल और तार हटाने का अभियान शुरू किया गया है। नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम देवपुरा चौक से रानीपुर मोड़ तक कार्रवाई कर रही है।

प्रशासन ने बताया कि केबल ऑपरेटरों को स्वयं तार हटाने के लिए समय दिया गया था, लेकिन समय सीमा बीतने के बाद भी तार नहीं हटाए गए। इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की। नगर मजिस्ट्रेट ने कहा कि सार्वजनिक संपत्तियों पर अनधिकृत केबल-तार लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *