हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन और नगर आयुक्त नन्दन कुमार के नेतृत्व में नगर निगम ने प्रेम नगर चौक से चंद्राचार्य चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क और सार्वजनिक स्थानों से अतिक्रमण हटाकर यातायात सुचारू रखने की अपील की गई।