चोरी की छह बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत सिडकुल पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे और निशानदेही पर चोरी की छह मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार, 17 नवंबर को किरबी चौक पर चेकिंग के दौरान रोशनाबाद की ओर से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर आरोपियों ने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन संतुलन बिगड़ने से वे गिर गए। पुलिस टीम ने दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया। जांच में उनके पास मौजूद बाइक चोरी की निकली, जिसके संबंध में सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज था।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ नहीं, बल्कि आपस में मिलकर सिडकुल, रानीपुर और बहादराबाद क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने पॉलिटेक्निक कॉलेज से आगे झाड़ियों में छिपाकर रखी गई पांच अन्य मोटरसाइकिल भी बरामद कीं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सागर निवासी ब्रह्मपुरी रावली महदूद, सिडकुल और कार्तिक निवासी रामधाम कॉलोनी, अंबेडकर चौक, सिडकुल के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *