अवैध शराब का मामला सामने आया तो नपेंगे थाना और चौकी प्रभारी

उधमसिंह नगर। हरिद्वार में हुए जहरीली शराब कांड के बाद जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी एक्शन मोड में आ गए हैं ,उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी क्षेत्र में अवैध शराब का मामला सामने आता है तो संबंधित थाना और चौकी प्रभारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने देर रात वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जिले के पुलिस अधीक्षक , क्षेत्राधिकारी व सभी थाना प्रभारी और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध कच्ची शराब की धरपकड़ करेंगे ,और भट्टियां वा लाहन नष्ट करके अवैध शराब कारोबारियों को गिरफ्तार करेंगे । एसएसपी ने स्पष्ट रूप से कहा कि अवैध शराब प्रकरण के मामले सामने आते हैं तो संबंधित बीट प्रभारी चौकी, चौकी प्रभारी और थाना प्रभारी का उत्तरदायित्व तय कर कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी । एसएसपी ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध गैंगस्टर ,गुंडा एक्ट व अन्य सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।उन्होंने कहा कि उपरोक्त सभी कार्यवाही में जनपद के समस्त पुलिस अधीक्षकों क्षेत्र अधिकारियों के निकट पर्यवेक्षण में की जाएगी, और यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *