हरिद्वार। सोशल मीडिया पर भय फैलाने वाले 4 अभियुक्तों को अवैध हथियार समेत पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गये अभियुक्तों से 4 तंमचे व 4 जिंदा कारतूस भी बरामद किये गये है।
मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर कुछ अभियुक्तों ने जनता में भय उत्पन्न करने के उद्देश्य से अवैध असलहों को साथ पिक्चर शेयर की गयी थी जिसकी शिकायत कुछ व्यक्तियों द्वारा स्थानीय पुलिस से की गयी थी। शिकायत मिलने पर एसएसपी ने सभी कोतवालियों में अवैध हथियार रखने वाले एवं फरीद फरोख्त करने वालों के खिलाफ कार्यवाही के आदेश दिये। अभियुक्तों को पकड़ने के लिए कोतवाली रानीपुर व सीआईयू टीम का गठन किया गया। इसी दौरान रानीपुर पुुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चार अज्ञात युवक बीईएचएल स्टेडियम पर अवैध हथियार समेत बैठे हैं जो किसी घटना का षणयंत्र रच रहे है। पुलिस ने लापरवाही न बरतते हुये मौके पर पहुँच कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पकड़े गये अभियुुक्तों ने अपना नाम अर्पित त्यागी पुत्र राजीव त्यागी निवासी हरिगिरी एनक्लेव नवोदय नगर, मयंक त्यागी पुत्र बृजेश त्यागी निवासी टिहरी विस्थापित, उज्ज्वल चैहान उर्फ मिक्की पुत्र सतीश निवासी पंजनहेड़ी व अमन कुमार पुत्र गजेंद्र सिंह निवासी सुभाष नगर बताया है। तालाशी लेने पर अभियुक्तों से 4 तमंचे व 4 जिन्दा कारतूस बरामद किये गये। उन्होेंने बताया कि इन हथियारों से वह लोगों में अपना भय बनाकर रखना चाहते थे। अभियुक्त उज्जवल चैहान के खिलाफ थाना कनखल में पूर्व से धारा 307 का मुकदमा दर्ज है। बचे हुये अभियुक्तों की अपराधिक इतिहास की जाँच की जा रही है। इस दौरान पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार, उपनिरीक्षक अरविंद रतूड़ी, समीप पाण्डेय, कांस्टेबल दीप गौड़, प्रमोद, कर्म सिंह, अनिल राणा तथा सीआईयू टीम में प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट, उपनिरीक्षक श्री रणजीत तोमर, कांस्टेबल हरबीर, उमेश कुमार, अजय कुमार, पदम, मनोज शामिल रहे।