नाजायज चाकू समेत एक गिरफ्तार

हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस द्वारा अपराधिक घटनाओं पर लगाम कसने के लिए वाहन/व्यक्ति चैंकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग के दौरान पुलिस ने 1 अभियुक्त को नाजायज चाकुू समेत गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये अभियुक्त ने अपना नाम अनिल वर्मा पुत्र राजबहादुर निवासी इंदिरा बस्ती औद्योगिक क्षेत्र बताया। जिस पर पुलिस ने धारा 4/25 अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। चैंकिंग के दौरान पुलिस टीम में कांसटेबल लखन तथा रणबीर शामिल थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *