अन्य 14 चालकों से वसूला 12000 रूपये का शुल्क
हरिद्वार। नाबालिग नौसिखियों बच्चों का वाहन चालना अब माता-पिता की सिरदर्दी का कारण बन सकता है। आम शिकायतों के बाद हरकत में आये पुलिस विभाग ने आज 4 वाहन सीज तथा 14 चालाकों से ₹12000 का शुल्क वसूला है।
जानकारी के अनुसार जनपद में नाबालिग बच्चे सरेआम वाहन लेकर दौड़़ते हैं ज्यादा बच्चे यातायात के नियमों का उलंघन करते हैं, जिसका यही कारण है बच्चे ज्यादातर यातायात के नियम जानते ही नहीं हैं, जो यातायात में भी समस्या का कारण बन जाते है तथा दुर्घटनाओं का भी शिकार हो जाते हैं। वाहन नियम उलंघन को देखते हुये एसएसपी के निर्देशन पर जनपद में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अन्तर्गत पुलिस ने आज रूड़की एवं मंगलौर में 4 बच्चों के वाहन सीज किये तथा अन्य वाहनों के नम्बर प्लेट, साइलेंसर मोडिफाइड व अन्य नियमों को तोड़ने के अपराध में 14 चालकों से 12000 रूपये का शुल्क वसूला है।