काशीपुर । कांग्रेस नेता राशिद फारूकी के युवा पुत्र की मार्ग दुर्घटना में हृदय विदारक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
मिली जानकारी के अनुसार यहां मोहल्ला महेशपुरा निवासी कांग्रेस नेता राशिद फारूखी का मुरादाबाद रोड पर भारतीय रेस्टोरेंट के नाम से होटल है। बीती रात उनका 20 वर्षीय पुत्र अमान रेस्टोरेंट से अपने घर मौ. महेशपुरा जा रहा था कि मेन रोड पर धर्म कांटे के पास उसकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे सरवरखेड़ा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जिस पर उसके परिजनों ने उसे मुरादाबाद के अपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान अमान की मौत हो गयी।अमान की मौत की खबर मिलते ही क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता वा तमाम गणमान्य लोग राशिद फारूकी के घर पहुंच गए।कांग्रेस नेता के युवा पुत्र की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।