हरिद्वार। सिडकुल पुलिस ने दुष्कर्म एवं पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा आरोपी पर दुष्कर्म के मामले में दस हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। कल पुलिस ने ईनामी आरोपी वाजिद पुत्र शौकत निवासी ग्राम हजाराग्रन्ट सिडकुल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर थाना सिडकुल में धारा 363/506 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज है। 27 नवम्बर को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने पर पुलिस पर हमला करके आरोपी मौके से फरार हो चल रहा था।