शादी समारोह में तमंचे के साथ हीरोगिरी पड़ी भारी

हरिद्वार। शादी समारोह में दो अभिुयक्तों को हीरोगिरी दिखाना भारी पड़ गया। पुलिस ने शादी समारोह में तमंचा लेकर डांस करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद की गयी है।

जानकारी के अनुसार थाना श्यामपुर को कल देर रात्रि 112 नम्बर पर मुखबिर ने सूचना दी ग्राम टांटवाला में दो अभियुक्त शादी समारोह में तमंचा लेकर डांस कर रहे हैं जिससे अतिथियों में भय बना हुआ है। लापरवाही न बरतते हुये पुलिस सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुँचकर जांँच करते जानकारी प्राप्त हुयी गाँव का एक युवक लवि कुमार पुत्र राजेश और उसका साथी प्रियांशु सैनी पुत्र बबलू सैनी निवासी नगीना तमंचा लेकर डांस करते हुये लोगों में भय फैलाने का कार्य कर रहे थे। पुलिस के आने की जानकारी मिलते ही अभियुक्त घटना स्थल से फरार हो गये थे पुलिस ने अभिुयक्तों की तलाश करते हुये उन्हंें दो तमंचे और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *