हरिद्वार। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल ने 2024 के चुनाव को देखते हुए समाजवादी पार्टी का विस्तार करते हुए सपा प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर डा राजेंद्र पाराशर, प्रदेश सचिव महंत शुभम गिरि, ग्रामीण जिलाध्यक्ष हरिद्वार साजिद अंसारी, व सपा महानगर अध्यक्ष हरिद्वार पद पर लव दत्ता को मनोनित किया गया है।समाजवादी पार्टी कार्यालय ललतारो पुल पर नवनियुक्त पदाधिकारियों के पहुंचने पर सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदशेखर यादव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि देश व प्रदेश की जनता भाजपा की जन विरोधी नीतियों से परेशान हो चुकी है और अब सपा की नीतियों से प्रभावित होकर 2024 के चुनाव में विकल्प रूप में देख रही है।नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष डा राजेंद्र पाराशर ने कहा कि वे सपा के सच्चे सिपाही है सपा सुप्रीमो ने तीसरी बार प्रदेश उपाध्यक्ष की जो जिम्मेदारी सौंपी है उसपर खरा उतर कर समाजवादी पार्टी की जनहितकारी नीतियों को उत्तराखंड में जन जन तक पहुंचाने का काम करेगे। सपा के प्रदेश सचिव महंत शुभम गिरि व सपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष साजिद अंसारी ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों से परेशान हो चुकी हैं और अब सपा को विकल्प के रूप में देख रही है समाजवादी पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव में मजबूती से चुनाव लडेगी और देश व प्रदेश की जनता को राहत देने का काम करेगी। नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष लव दत्ता ने प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल का आभार जताते हुए कहा कि सपा नेतृत्व ने जो तीसरी बार मुझे जिम्मेदारी सौंपी है उस पर खरा उतर कर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महानगर हरिद्वार में सपा को मजबूत करने के लिए जनता की समस्याओं को लेकर सड़क से लेकर सदन तक धरना प्रदर्शन कर जनता को न्याय दिलाने का काम किया जाएगा। सपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का कपिल शर्मा जोनसारी, जाफरी प्रधान,अभिलेख शर्मा, अजय अग्रवाल, मांगेराम शर्मा प्रधान,राहुल गिरि, पंकज वर्मा,सोमपाल,ठाकुर सुभाष सिंह,रिंकू शर्मा, मनीष पंत, सूरज शर्मा,सोमनाथ,मंगल सिंह आदि ने माला पहनाकर स्वागत किया और ढोल की थाप पर नाचे।