जल्द ही दिखेगा हर की पैड़ी का भब्य नजारा – जिलाधिकारी

हरिद्वार। हरकीपैड़ी क्षेत्र के सौन्दर्यीकरण के लिए मेला नियंत्रण भवन (सीसीआर) में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।

जिलाधिकारी को प्लान डिजाइनर ने हरकीपैड़ी क्षेत्र के सौन्दर्यीकरण के लिये अनेक सुझाव दिये। बैठक में सर्वप्रथम हरकीपैड़ी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश मार्ग पर जूता-चप्पल रखने के लिये जूता स्टैण्ड तथा सामान रखने के लिए लॉकर की व्यवस्था की जायेगी। जिलाधिकारी ने भीमगौड़ा से हरकीपैड़ी की ओर आने के लिये एक भव्य प्रवेश द्वार स्थापित करने तथा उसके सौन्दर्यीकरण धर्मनगरी की पारम्परिक शैली, आस्था एवं मर्यादा के अनुरूप करने के आदेश दिये तथा हरकीपैड़ी पुलिस चौकी का भी सौन्दर्यीकरण हरकीपैड़ी डिजाइन के अनुरूप, धनुष पुल पर लाइटिंग की व्यवस्था, हरकीपैड़ी मार्केट सरकार की नीति के अनुरूप स्थानीय बाजारों को पारम्परिक स्थानीय शैली एवं गरिमा के अनुरूप विकसित किया जायेगा।

इस अवसर पर महामंत्री श्रीगंगा सभा तन्मय वशिष्ठ, अपर जिलाधिकारी बीर सिंह बुदियाल, सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण उत्तम सिंह चैहान, एमएनए दयानन्द सरस्वती, एसडीएम पूरण सिंह राणा, सिटी मजिस्ट्रेट सुश्री नूपुर वर्मा, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण सुरेश तोमर, सीओ सिटी, प्लान डिजाइनर आला अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *