दीपा माहेश्वरी
आज हरिद्वार पड़ोसी राज्य से आये पर्यटको से पैक है। दिल्ली हाइवे पर कई किलोमीटर सिर्फ जाम ही जाम लगा दिख रहा है।
गंगानगरी में इतवार की छुट्टी व पूर्णिमा होने के कारण पड़ोसी राज्य से भारी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे। हाइवे पर वाहन चालकों ने बताया कि कुछ किलोमीटर पार करने में उन्हें तीन से चार घंटे लग रहें है। आज पर्यटकों की भारी भीड़ की वजह से नेशनल हाइवे पर घटों जाम लगा रहा। पूर्णिमा व वीकेंड के चलते आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। जिससे हाइवे पर ट्रैफिक का दबाव अचानक बढ़ गया। ट्रैफिक कंट्रोल करने में ट्रैफिक पुलिस व सीपीयू ने अपनी अह्म भूमिका निभाई। उतरी हरिद्वार में शांतिकुंज निमार्णाधीन पुल की वजह से ज्वालापुर से शांतिकुज तक भीषण जाम की स्थिति बनी रही। जिससे बोटल नेक की स्थिति बन जाती है। यहाँ परेशानी पार्किंग की नही है यहाँ निर्माणाधीन पुल की वजह से घंटों का जाम लग जाता है। इस पुल का काम बीच में रूक जाता है लेकिन सरकार दावे करती है कि साल के अन्त तक यह पूर्ण हो जायेगा। शहर में जगह जगह अनेक पार्किंग की जगह है और त्यौहारों को देखते हुये अनेक अस्थाई पार्किंग भी बनाई जाती है। इसके उपरांत भी हरिद्वार में जाम की स्थिति बनी रहती है।
गंगानगरी में पूर्णिमा के चलते लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। प्रतीत हो रहा था जैसे कुम्भ का शाही स्नान हो। हर की पैड़ी अपर रोड पर जबरदस्त भीड़ रही, सड़क पर पैर रखने तक की भी जगह नहीं थी। श्रद्धाओं की भीड़ से हर की पौड़ी, मनसा देवी, चण्डी देवी, भारत माता मन्दिर, दक्ष मन्दिर जैसे पवित्र स्थलों पर तिल बराबर भी जगह नहीं थी।