आप सभी बहनों की आशीर्वाद रूपी शक्ति ही मेरी पूंजी: मदन कौशिक

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा हरिद्वार की ओर से सात स्थानों पर नारी शक्ति सम्मान समारोह आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में हजारों महिलाओं की भीड़ उमड़ी। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि इन सातों कार्यक्रमों में पहुंची हजारों बहनों ने उन्हें और भारतीय जनता पार्टी को अपना जो अमूल्य आशीर्वाद दिया है, उसके लिए वह आजीवन ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि बहनों के आशीर्वाद रूपी शक्ति ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस को महिला सशक्तिकरण पर बोलने से पहले अपने राजनीतिक इतिहास और कार्यकाल का आत्ममंथन करना चाहिए। भाजपा सरकार ने महिलाओं को केवल चुनावी मुद्दा नहीं माना, बल्कि उन्हें सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और नेतृत्व के अवसर उपलब्ध कराने का लगातार प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि महिला सुरक्षित भी हो, सम्मानित भी हो और आत्मनिर्भर भी बने। देश की प्रगति में मातृशक्ति की भागीदारी जितनी अधिक होगी, भारत उतनी ही तेजी से विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

महापौर श्रीमती किरण जैसल ने कहा कि हरिद्वार में जिस प्रकार विकास कार्य चल रहे हैं, उससे निश्चित रूप से आने वाले समय में हरिद्वार उत्तर भारत के आधुनिक शहरों में से एक होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भाजपा पर आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। नगर निगम क्षेत्र में भी अनेक विकास कार्य चल रहे हैं, जिसके लिए वह भाजपा सरकार का धन्यवाद करती हैं।

भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने कहा कि कांग्रेस के लोग बौखलाए हुए हैं। पूरे पांच वर्ष जनता के बीच नहीं जाते, लेकिन चुनाव से तीन महीने पहले क्षेत्र में जाकर जनता को बरगलाने का प्रयास करते हैं। हरिद्वार की जनता सब जानती है और आने वाले चुनाव में हजारों बहनें कांग्रेस के आरोपों का मुंहतोड़ जवाब देंगी।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष तुशांक भट्ट, प्रशांत शर्मा, राजेंद्र कटारिया, सांसद प्रतिनिधि अनिल पुरी, राजकुमार अरोड़ा, नीलाभ मिश्रा, रेनू शर्मा, जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, सुनील अग्रवाल, गुड्डू, पिंकी चौधरी, गौरव वर्मा, हर्षित त्रिपाठी, देवेश ममगई, सुनील सैनी, सचिन बेनीवाल, निशा नौडियाल, आशी शर्मा, राहुल शर्मा, अमित गौतम, मनोज वर्मा, पारुल चौहान, श्यामल प्रधान, सुभाष चंद्र, राजेश शर्मा, ललित रावत, दीपक शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *