15 अगस्त को हरिद्वार में बंद रहेंगी सभी शराब की दुकानें

हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को जनपद हरिद्वार की सभी मदिरा दुकानें और संबंधित आबकारी प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहेंगे। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने इसके आदेश जारी किए हैं।

आदेश के अनुसार 15 अगस्त को देशी-विदेशी शराब की दुकानें, डिपार्टमेंटल स्टोर, बार, गोदाम, सैन्य कैंटीन, बॉटलिंग प्लांट, स्प्रिट के थोक एवं फुटकर बिक्री प्रतिष्ठान समेत सभी प्रकार के आबकारी अनुज्ञापन बंद रहेंगे। इस दौरान मदिरा की बिक्री, परिवहन और उपभोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारियों और जिला आबकारी अधिकारी को आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आबकारी निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में बंदी आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराने को कहा गया है।

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि बंदी दिवस के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में निर्धारित राजस्व में किसी प्रकार की क्षतिपूर्ति अथवा छूट देय नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *