अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट, चारधाम यात्रा शुरू

देहरादून। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर रविवार को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इसके साथ ही चारधाम यात्रा 2026 का विधिवत शुभारंभ हो गया। दोनों धामों में प्रधानमंत्री के नाम से पहली पूजा-अर्चना की गई।

गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर 12:15 बजे और यमुनोत्री धाम के कपाट 12:35 बजे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ खोले गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री में विशेष पूजा कर प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए राज्य में व्यापक प्रबंध किए गए हैं। यात्रा को सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित बनाने के लिए यातायात व मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *