मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 51वें जन्मदिन पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 51वें जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को हरिद्वार में मां गंगा के पावन तट पर विशेष पूजा-अर्चना और दुग्धाभिषेक किया गया। प्रदेश के पंचायती राज एवं आयुष मंत्री मदन कौशिक ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ मां गंगा का विधिवत पूजन कर मुख्यमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की।

मदन कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिली है और जनकल्याण से जुड़े विषयों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

महापौर किरण जैसल ने कहा कि युवा नेतृत्व के रूप में मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की विकास यात्रा को नई दिशा देने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि नकल विरोधी कानून, समान नागरिक संहिता (यूसीसी) सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

इस अवसर पर गंगा आरती और पूजा-अर्चना भी की गई। उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री के उज्ज्वल भविष्य और प्रदेश की निरंतर प्रगति की कामना की। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, राजकुमार अरोड़ा, गौरव वर्मा, दीपांशु विद्यार्थी, तरुण नैयर, देवेश ममगई, धीरेंद्र गुप्ता, हर्षित त्रिपाठी, सिद्धार्थ कौशिक, ऋषभ सैनी, रीना धीमान, प्रियंका जौहरी, स्वीटी यादव, गौरव कौशिक, अंकित रघुवंशी, युवराज, धीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *