मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मरीजों को बांटे फल

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओ ंने जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में मेला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की बधाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीघार्यू की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने अनेक ऐतिहासिक उपलब्घियां हासिल की हैं। देश में सबसे पहले समान नागरिक संहिता लागू करने के साथ देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया। 3.50 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव लाकर प्रदेश को निवेश का हब बनाया। चारधाम यात्रा का सुव्यवस्थित संचालन, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। मुख्यमंत्री की सरलता, कर्मठता और निर्णायक नेतृत्व कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *