उत्तरोत्तर प्रगति के शिखर पर पहुंचा महुआखेड़ा का रजा इंटर कॉलेज 

काशीपुर। शिक्षा से समृद्धि तक के संकल्प के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर प्रयासरत महुआखेड़ा गंज का रजा इंटर कॉलेज लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। इंटर और हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षा में बच्चे अच्छे नंबर लाने के साथ ही खेलकूद में भी नाम रोशन कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार 25 वर्ष पूर्व वर्ष 2001 में महुआखेड़ा गंज में रजा इंटर कॉलेज की स्थापना हुई थी। शुरू में स्कूल को प्राइमरी (कक्षा पांच) तक की मान्यता थी, बच्चों को दी जाने वाली अच्छी शिक्षा की बदौलत वर्ष 2012 में जूनियर हाई स्कूल और वर्ष 2014 में हाई स्कूल की मान्यता के बाद वर्ष 2016 में इंटर कॉलेज की राजकीय मान्यता मिली। करीब चार बीघा जमीन पर स्थापित रजा इंटर कॉलेज की अपनी आधुनिक बिल्डिंग है, जिसमें सभी हवादार कमरे, स्मार्ट क्लास, प्रयोगशाला और कंप्यूटर लैब के साथ ही बच्चों के खेलने कूदने के लिए बड़ा मैदान भी है। वर्तमान में 540 बच्चे स्कूल में अध्यनरत है ।स्कूल के प्रबंधक मोहम्मद अली को 24 वर्ष का शैक्षिक अनुभव है।स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक कुमार भी 29 वर्षों से बच्चों की शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं।

  राजा इंटर कॉलेज के प्रबंधक मो.अली ने हमारे संवाददाता से एक मुलाकात में बताया कि वर्ष 2024_ 25 में स्कूल का रिजल्ट शत_प्रतिशत रहा। हाई स्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा में बच्चों ने 88% तक अंक प्राप्त कर मेरिट में स्थान पाया, इसके अलावा कक्षा 11 के होनहार विद्यार्थी मोहम्मद रेहान ने जिला स्तरीय खेलकूद (वॉलीबॉल) में जिले में प्रथम स्थान स्थान हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। एक सवाल के जवाब में प्रबंधक मोहम्मद अली ने बताया कि वे शिक्षा से समृद्धि तक के अपने संकल्प पर कायम हैं और शिक्षा के साथ-साथ बच्चों का सर्वांगीण विकास करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल के सभी अध्यापक अध्यापिकाएं प्रशिक्षित हैं और बच्चों की शिक्षा को लेकर गंभीर हैं। उन्होंने बड़ी ही साफगोई के साथ कहा कि मौजूदा दौर में कुछ कथित विद्यालय शिक्षा की आड़ में पैसा कमाने की अंधी दौड़ में लगे हैं परंतु उनका एकमात्र उद्देश्य बच्चों की शिक्षा है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित एनसीईआरटी की किताबों से ही बच्चों को शिक्षित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *