रिद्धि-सिद्धि के दाता हैं भगवान श्री गणेश-अनिरूद्ध भाटी

हरिद्वार । निर्मल गणपति संघ द्वारा मायापुर रामलीला ग्राउण्ड में आयोजित 17वां गणपति महोत्सव शुक्रवार को संपन्न हो गया। महोत्सव के समापन पर देर सायंकाल भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। इस अवसर पर भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिरूद्ध भाटी ने निर्मल गणपति संघ के पदाधिकारियों संस्थापक अध्यक्ष राजू मनोचा, अध्यक्ष जौनी अरोड़ा, महामंत्री नीरज सहित पूरी टीम को भव्य महोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि भगवान श्री गणेश रिद्धि-सिद्धि के दाता, विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं। उनके पूजन, वंदन से जीवन में खुशहाली आती है और व्यक्ति सार्थक दिशा की ओर अग्रसर होता है। उन्हांेने कहा कि तीर्थनगरी हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में भगवान शिव की ससुराल है। इस नाते से हरिद्वार भगवान गणेश की है। इसलिए तीर्थनगरी में किया गया गणेश पूजन विशेष फलदायी होता है। निर्मल गणपति संघ के अध्यक्ष जौनी अरोड़ा व महामंत्री नीरज जैन ने कहा कि संस्था द्वारा विगत 17 वर्षों से भव्यतापूर्वक गणपति महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को सार्थक मंच भी प्रदान किया जाता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से पार्षद सचिन कुमार, भीमगोडा आॅटो यूनियन के महामंत्री राघव ठाकुर, संजय पाल, अंकुर राजपूत, नितिन गिरि, गोपी सैनी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *