स्मैक समेत आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 5.45 ग्राम स्मैक और पांच सौ रूपए बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी पूर्व में भी एनडीपीएस और चोरी के मामले में जेल जा चुका है। नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली प्रभारी चन्द्रभान सिंह अधिकारी द्वारा पुलिस टीमों का गठन किया गया है। बृहष्पतिवार की रात बाजार चैकी प्रभारी एसआई पुष्कर चैहान ने कांस्टेबल आलोक नेगी, रवि चैहान व नरेंद्र राणा के साथ सुभाष नगर में रात्रि चेकिंग के दौरान चांद रहमान पुत्र अमीर अहमद निवासी गायत्री विहार सराय रोड ज्वालापुर को स्मैक समेत दबोच लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *