हरिद्वार। नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया और उत्तराखंड फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के सहयोग से ‘सर्व सेफ फूड’ परियोजना का विस्तार किया गया है। इसके तहत राज्य के 8 जिलों में 1500 स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता और सुरक्षित खाद्य प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस विस्तार के बाद उत्तराखंड में प्रशिक्षित विक्रेताओं की संख्या 5900 से अधिक हो जाएगी। परियोजना के माध्यम से देशभर में अब तक 1.20 लाख से अधिक स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है।