शिव भक्तों की यात्रा सकुशल पूरी होने की कामना, शर्बत बांटकर किया स्वागत

हरिद्वार। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा की ओर से रोटरी क्लब के सहयोग से शंकराचार्य चौक पर शिव भक्तों के लिए मीठे पानी और शर्बत का वितरण किया गया। इस दौरान पुष्पवर्षा कर कांवड़ियों का स्वागत भी किया गया।

राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि गर्मी में कई किलोमीटर पैदल चलकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे शिव भक्तों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। उन्होंने मां गंगा से सभी शिव भक्तों की यात्रा सकुशल संपन्न कराने की कामना की।

उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार में विभिन्न संस्थाएं आगे आकर दिन-रात शिव भक्तों की सेवा कर रही हैं। इसी क्रम में रोटरी क्लब के रोटेरियन निखिल गर्ग ने भी सेवा कार्य में सहयोग किया।

इस अवसर पर रोटेरियन निखिल गर्ग, पार्षद एवं वरिष्ठ पंजाबी नेता हरविंद्र सिंह, अंकुर मित्तल, हिमांशु चोपड़ा, अभिनव चौरसिया, कुश चौरसिया, गिरीश भाटिया, वरुण भाटिया, लक्की अनेजा, रवि अरोड़ा और अमित अरोड़ा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *