स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर संयुक्त चेकिंग, 15 चालान, दो बसें सीज

हरिद्वार

उच्च न्यायालय के निर्देशों के क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने सिडकुल और भेल क्षेत्र में स्कूली बसों एवं बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान कुल 35 वाहनों की जांच की गई, जिसमें नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 15 वाहनों के चालान किए गए, जबकि वैध फिटनेस प्रमाणपत्र नहीं होने पर दो बसों को सीज कर दिया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर, एआरटीओ (प्रशासन) निखिल शर्मा, एआरटीओ (प्रवर्तन) नेहा झा एवं परिवहन कर अधिकारी वरुणा सैनी की मौजूदगी में यह अभियान चलाया गया। सीज की गई बसों में सवार बच्चों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्हें अन्य बसों में सुरक्षित स्थानांतरित कर गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इस दौरान वाहन चालकों एवं संचालकों को बच्चों के परिवहन में सुरक्षा मानकों का पालन करने और वाहनों के सभी आवश्यक दस्तावेज वैध रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *