देहरादून। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने प्रदेशवासियों और पत्रकारों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हिंदी पत्रकारिता लोकतंत्र की सशक्त आवाज रही है और जनजागरूकता के साथ जनभावनाओं को अभिव्यक्ति देने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारिता समाज और शासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य कर रही है तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में देश के राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास में अहम योगदान दे रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में हिंदी पत्रकारिता का स्वर्णिम इतिहास रहा है और राज्य सरकार पत्रकारों के हितों के प्रति संवेदनशील है।
सूचना महानिदेशक Banshidhar Tiwari ने भी हिंदी पत्रकारिता दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित की भावना पत्रकारिता की मूल आत्मा है।