हरिद्वार। चारधाम यात्रा को देखते हुए सीवरेज कार्य के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत का काम तेज कर दिया गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर उत्तराखंड पेयजल निगम दिन-रात सड़क पुनर्निर्माण कार्य करा रहा है।
परियोजना प्रबंधक मीनाक्षी मित्तल ने बताया कि 29 मई को पैकेज-01 और पैकेज-02 के तहत कुल 266.4 मीटर सड़क निर्माण कार्य पूरा किया गया। अधिकारियों का कहना है कि कार्य शीघ्र पूरा होने से स्थानीय लोगों, व्यापारियों और तीर्थयात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।