एक दिन में 172.4 मीटर सड़क निर्माण कार्य पूर्ण

हरिद्वार।

चारधाम यात्रा को देखते हुए सीवरेज कार्यों के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत का कार्य तेजी से किया जा रहा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर संबंधित विभाग एवं ठेकेदार दिन-रात निर्माण कार्य में जुटे हैं, जिससे स्थानीय जनता, व्यापारियों और तीर्थ यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिल सके।

परियोजना प्रबंधक गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल ने बताया कि 28 मई को पैकेज-01 एवं पैकेज-02 के अंतर्गत कुल 172.4 मीटर सड़क निर्माण कार्य पूर्ण किया गया। कार्यों में अहलूवालिया सीसी रोड, द्वारका विहार, गणपतिधाम फेस-3, महेंद्र विहार और अजितेश विहार क्षेत्रों की सड़क मरम्मत शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *