काशीपुर। उधमसिंह नगर जिले में आबकारी विभाग को चुस्त दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से आबकारी आयुक्त ने तीन आबकारी निरीक्षको के तबादले कर दिए हैं, काशीपुर में तैनात दिवाकर चौधरी को मसूरी (देहरादून) भेजा गया है जबकि सीनियर इंस्पेक्टर सोनू सिंह की रुद्रपुर में स्थाई नियुक्ति कर दी गई है। 
इस संबंध में आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल द्वारा जारी किए गए आदेश अनुसार पिछले करीब डेढ़ वर्ष से काशीपुर में तैनात आबकारी निरीक्षक दिवाकर चौधरी को तत्काल प्रभाव से मसूरी (देहरादून) स्थानांतरित कर दिया गया है, उनके स्थान पर मुनस्यारी (पिथौरागढ़) में तैनात धर्मेंद्र सिंह चौहान को काशीपुर का आबकारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में टनकपुर चंपावत के सीनियर इंस्पेक्टर सोनू सिंह की रुद्रपुर में तैनाती की गई है, हालांकि सोनू सिंह पिछले काफी समय से चंपावत टनकपुर के साथ रुद्रपुर का अतिरिक्त कार्यभार संभाले हुए थे। इनके अलावा उधमसिंह नगर में प्रवर्तन दल के इंचार्ज बृजेश नारायण जोशी को स्थानांतरित कर खटीमा का आबकारी निरीक्षक बनाया गया है।
आबकारी आयुक्त ने सभी स्थानांतरित आबकारी निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से अपने नई तैनाती स्थल पर कार्यभार कर ग्रहण करने के आदेश दिए हैं, और आदेश का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।