आकांक्षी कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक, प्रगति बढ़ाने के निर्देश

हरिद्वार, 
मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार की अध्यक्षता में बुधवार को नीति आयोग के अंतर्गत संचालित आकांक्षी जनपद कार्यक्रम (ADP) हरिद्वार एवं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (ABP) बहादराबाद की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

बैठक के दौरान स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी, कृषि, शिक्षा, कौशल विकास और वित्तीय समावेशन से जुड़े विभिन्न संकेतकों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिन क्षेत्रों में लक्ष्य हासिल हो चुके हैं, वहां संबंधित विभागों के प्रयासों की सराहना की गई। वहीं शेष संकेतकों में शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को और अधिक प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए गए।

आकांक्षी ब्लॉक बहादराबाद की समीक्षा में आंगनबाड़ी विभाग को फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने और प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागों को नवाचार, उत्कृष्ट कार्य (बेस्ट प्रैक्टिस) और प्रभावी पहलों के दस्तावेजीकरण व प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, ताकि जनपद और विकासखंड के प्रदर्शन में और सुधार हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *