लक्सर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में लक्सर स्थित पार्थेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से यज्ञ एवं जलाभिषेक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए मिष्ठान वितरण किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी राम मुनि महाराज ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृति अपने मूल स्वरूप की ओर अग्रसर हो रही है। उन्होंने कहा कि न्याय एवं सुशासन के माध्यम से उत्तर प्रदेश में रामराज्य जैसी अनुभूति हो रही है तथा विकास की गंगा पूरे प्रदेश में प्रवाहित हो रही है। उन्होंने कहा कि संत समाज की भावना है कि भविष्य में देश का नेतृत्व भी योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में आगे बढ़े।
इस अवसर पर अखिल गिरी महाराज, पार्थेश्वर महादेव मंदिर के संचालक, राष्ट्रीय सचिव कुलदीप सैनी, प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भूषण, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय वर्मा, नरेश भगत बर्फानी, प्रदेश महामंत्री अर्जुन शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, प्रदेश सचिव सोनू कश्यप, जिला अध्यक्ष संदीप प्रजापति, जिला महामंत्री चंद्र प्रकाश वाल्मीकि, जिला महामंत्री विकास भाटी, जिला उपाध्यक्ष अंजनेश कश्यप, जिला उपाध्यक्ष सतीश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष पवन कश्यप, विधानसभा अध्यक्ष सागर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।