कुंभ-2027 की तैयारियों में समयबद्धता और जवाबदेही सुनिश्चित करें : आयुक्त आनंद स्वरूप

हरिद्वार। गढ़वाल मंडल के आयुक्त आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा की गई। आयुक्त ने सभी विभागों को निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने, बेहतर समन्वय बनाए रखने और जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कुंभ मेला राज्य की प्रतिष्ठा और आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है, इसलिए सभी विभाग गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। तैयारियों की नियमित निगरानी के लिए प्रत्येक माह समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में रेल, सड़क परिवहन, स्वास्थ्य, सफाई, आपदा प्रबंधन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की प्रगति पर चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों ने अपनी तैयारियों की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *