खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 6 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण; सैंपलिंग, नोटिस और चालान की कार्रवाई

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा एनएच-58 क्षेत्र में ज्वालापुर से बहादराबाद टोल प्लाजा तक विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 6 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर 2 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए गए। एक प्रतिष्ठान में गंदगी एवं अस्वच्छता पाए जाने पर नोटिस जारी कर सुधार के निर्देश दिए गए। इसके अलावा अनियमितताएं मिलने पर एक चालान किया गया तथा 2 खाद्य कारोबारियों के विरुद्ध न्यायालय में वाद दायर करने की कार्रवाई की गई।

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जनपद में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *