हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु नेहरू मेमोरियल जूनियर स्कूल, बहादरपुर जट्ट में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अमित कुमार चंद (डीईओ बेसिक) ने की।
बैठक में बूथ संख्या 72 से 90 तक के सभी बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों ने प्रतिभाग कर अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं एवं अनुभवों को साझा किया। सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने समस्याओं के समाधान बताते हुए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने और दायित्वों का प्रभावी निर्वहन करने के निर्देश दिए।
बैठक में बीएलओ पर्यवेक्षक मोनिका सैनी, तेलूराम, संजीव कुमार, आशीष कुमार लोहट सहित सभी संबंधित बीएलओ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आशीष कुमार लोहट ने किया।