मुख्यमंत्री ने ₹14 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में सड़क, मंदिर सौंदर्यीकरण, आंतरिक मार्ग, सिंचाई और आपदा राहत से जुड़ी विकास योजनाओं के लिए लगभग ₹14 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इनमें पिथौरागढ़, चंपावत, पौड़ी, अल्मोड़ा, ऊधमसिंहनगर और उत्तरकाशी के कई महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।

स्वीकृत योजनाओं में डीडीहाट क्षेत्र में सीसी संपर्क मार्ग निर्माण, लोहाघाट में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. कल्याण सिंह अधिकारी की प्रतिमा स्थापना, चंपावत में संपर्क मार्ग निर्माण, पिथौरागढ़, पौड़ी और अल्मोड़ा के विभिन्न मंदिरों का सौंदर्यीकरण तथा जीर्णोद्धार शामिल हैं। इसके अलावा गदरपुर क्षेत्र में मंदिर एवं धर्मशालाओं के निर्माण के लिए प्रथम किश्त जारी करने और सल्ट के मल्ली मनिला मंदिर के सौंदर्यीकरण को भी मंजूरी दी गई है।

मुख्यमंत्री ने चंपावत की ग्राम पंचायतों में इंटरलॉकिंग टाइल्स से आंतरिक मार्ग निर्माण, अमृत योजना के तहत बीजापुर नहर के हेड के सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण तथा उत्तरकाशी के धराली में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 13 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से राहत राशि स्वीकृत करने का भी अनुमोदन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *