नालियों की सफाई अभियान ने पकड़ी रफ्तार, जमीनी स्तर पर दिखने लगा असर

हरिद्वार। मानसून से पहले जनपद को जलभराव मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए प्रशासन ने नालों और नालियों की सफाई अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर नगर निकायों और ग्रामीण क्षेत्रों में त्वरित गति से सफाई कार्य कराया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को मानसून से पूर्व जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद विभिन्न विभागों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई अभियान में तेजी लाई है। अभियान के तीसरे चरण में अब नालों और नालियों की सफाई पर विशेष फोकस किया जा रहा है।

खानपुर, नारसन, रुड़की, नगर निगम हरिद्वार और बीएचईएल क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर सफाई कार्य कराया गया है। प्रशासन का कहना है कि समय पर सफाई नहीं होने से जलभराव के साथ डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

स्थानीय लोगों ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि मानसून से पहले इतना व्यापक सफाई अभियान पहले कभी नहीं देखा गया। जिलाधिकारी ने पंचायत स्तर पर भी नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *